Welcome to my website
IND vs SA: चौथे वनडे में डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट
भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय जबर्दस्त फॉर्म में हैं और मैच दर मैच वे नए कीर्तिमान रच रहे हैं।
किरण वाईकर। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय जबर्दस्त फॉर्म में हैं और मैच दर मैच वे नए कीर्तिमान रच रहे हैं। भारत और दक्षिण
अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग के वाण्डरर्स मैदान पर शनिवार को खेला जाने वाला चौथा वनडे टीम इंडिया के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। इसी
तरह मेहमान टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए भी यह मैच निजी कारणों से यादगार साबित हो सकता है क्योंकि वे इस मैच में एबी डीविलियर्स
का एक स्पेशल रिकॉर्ड तोड़ना चाहें
कोहली इस 6 मैचों की सीरीज में जबर्दस्त फॉर्म में है और अभी तक दो शतकों के साथ 318 रन बना चुके हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच
यदि द्विपक्षीय वनडे सीरीज की बात की जाए तो एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान डीविलियर्स के नाम पर दर्ज है। डीविलियर्स ने
यह करिश्मा 2015 में भारत के दौरे पर किया था जब उन्होंने 358 रन बनाए थे। उस दौरे पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत में पहली बार कोई वनडे
सीरीज जीती थी। डीविलियर्स की अगुआई में द. अफ्रीका ने मुंबई में 4 विकेट पर 438 रन बनाए थे और इसके बाद भारत की पारी को 224 पर
समेटकर वह मैच 214 रनों से जीता था। द. अफ्रीका ने इस 5मैच की सीरीज पर 3-2 से कब्जा जमाया था।
अब कोहली के पास डीविलियर्स का रिकॉर्ड ध्वस्त करने का मौका है, इसके लिए उन्हें 41 रन और बनाने है जबकि टीम के तीन मैच अभी बाकी है।
कोहली जिस तरह खेल रहे हैं, उसे देखते हुए यह रिकॉर्ड जोहान्सबर्ग में ही ध्वस्त होने के आसार ज्यादा है।
भारत अभी छह मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बना चुका है और उसके पास शेष तीन मैचों में से एक मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका में पहली बार
सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। कोहली चाहेंगे कि चौथे वनडे में खुद डीविलियर्स का रिकॉर्ड ध्वस्त करने के साथ ही भारत को जीत के साथ
सीरीज दिलवाकर इतिहास रचा जाए।
भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्विंटन डी कॉक दूसरे स्थान पर है जब उन्होंने 342 रन बनाए थे।
केपलर
वेसल्स भी एक बार भारत के खिलाफ सीरीज में कुल 342 रन बना चुके हैं। इस मामले में फॉफ डु प्लेसिस 323 रनों के साथ तीसरे क्रम पर है।
1 Comments:
Very good News
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home