विराट ने तोड़ा सचिन का एक और विश्व रिकॉर्ड इस मामले में बने नम्बर 1
विराट ने तोड़ा सचिन का एक और विश्व रिकॉर्ड इस
मामले में बने नम्बर 1
भारतीय टीम टेस्ट सीरीज हारने के बाद काफी बदल गयी और लगातार
जबरदस्त प्रदर्शन करती जा रही है और कल खेले गए तीसरे मुकाबले में भी
भारत ने अफ्रीका
को एकतरफा हरा दिया है, जिसमें कप्तान विराट कोहली का सबसे अहम
योगदान रहा है, जिन्होंने नाबाद 160 रनों की पारी खेली हैं। इसी के साथ
कप्तान विराट कोहली ने अब सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
कल खेले गए मैच में कप्तान विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और
पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। आपको
याद हो कि
दक्षिण अफ्रीका की धरती पर सचिन तेंदुलकर का बेस्ट स्कोर 152 रन था
जो इन्होंने नामीबिया के खिलाफ साल 2003 पीटरमारिट्जबर्ग में बनाया
था, लेकिन अब कप्तान कोहली ने नाबाद 160 रन बनाकर यह रिकॉर्ड तोड़
दिया हैं।
इस मैच में कप्तान कोहली ने बहुत जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी
पारी में 12 चौके लगाए वहीं 2 गगनचुम्बी छक्के भी लगाये है। कोहली की
पारी के बदौलत
ये है भारतीय खिलाड़ियों के अफ्रीका में बेस्ट स्कोर
1) विराट कोहली- कोहली ने 7 फरवरी 2018 को केपटाउन में नाबाद
160 रनों की पारी खेली।
2) सचिन तेंदुलकर- याद हो कि सचिन ने साल 2003 में नामीबिया के
खिलाफ पीटरमारिट्जबर्ग 152 रनों की पारी खेली थी।
3) सचिन तेंदुलकर- इसके अलावा इन्होंने 2001 में केन्या के खिलाफ
146 रन बनाये थे।
4) सौरव गांगुली- इन्होंने 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही इसी
ग्राउंड पर 127 रन बनाये थे।
इसी के साथ विराट कोहली अब वनडे क्रिकेट में छठी बार किसी द्विदेशीय
सीरीज में 300 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। कप्तान
कोहली अब
तक इस सीरीज में अब तक (112, 46 और अब 160* रन) बनाये है।
इन खिलाड़ियों ने किसी वनडे द्विपक्षीय सीरीज में 300+ रन बनाये है
1) विराट कोहली- अभी तक 6 बार यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके है।
2) राहुल द्रविड़- इन्होंने 4 बार यह कारनामा किया।
3) क्विंटन डि कॉक- इन्होंने 4 बार यह कारनामा किया।
4) रोहित शर्मा ने यही कारनामा अभी तक 4 बार किया है।




1 Comments:
Very good virat kohli
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home