Tuesday, 13 February 2018

विराट ने तोड़ा सचिन का एक और विश्व रिकॉर्ड इस मामले में बने नम्बर 1

                  विराट ने तोड़ा सचिन का एक और विश्व रिकॉर्ड इस 


                                      मामले में बने नम्बर 1


भारतीय टीम टेस्ट सीरीज हारने के बाद काफी बदल गयी और लगातार 

जबरदस्त प्रदर्शन करती जा रही है और कल खेले गए तीसरे मुकाबले में भी

 भारत ने अफ्रीका 



 को एकतरफा हरा दिया है, जिसमें कप्तान विराट कोहली का सबसे अहम 

योगदान रहा है, जिन्होंने नाबाद 160 रनों की पारी खेली हैं। इसी के साथ 

कप्तान विराट कोहली ने अब सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।



कल खेले गए मैच में कप्तान विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और 

पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। आपको 

याद हो कि


 दक्षिण अफ्रीका की धरती पर सचिन तेंदुलकर का बेस्ट स्कोर 152 रन था 

जो इन्होंने नामीबिया के खिलाफ साल 2003 पीटरमारिट्जबर्ग में बनाया 


था, लेकिन अब कप्तान कोहली ने नाबाद 160 रन बनाकर यह रिकॉर्ड तोड़

दिया हैं।



इस मैच में कप्तान कोहली ने बहुत जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी 


पारी में 12 चौके लगाए वहीं 2 गगनचुम्बी छक्के भी लगाये है। कोहली की 

पारी के बदौलत




  • भारतीय टीम ने अफ्रीका को एक पहाड़ जैसा टारगेट दिया और अफ्रीका सिर्फ 179 रन ही बना पायी और ऑल आउट हो गयी। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में एक बार फिर से कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी ने कमाल किया और दोनों ने 4-4 विकेट लिए।


  • ये है भारतीय खिलाड़ियों के अफ्रीका में बेस्ट स्कोर


    1) विराट कोहली- कोहली ने 7 फरवरी 2018 को केपटाउन में नाबाद 


    160 रनों की पारी खेली।

    2) सचिन तेंदुलकर- याद हो कि सचिन ने साल 2003 में नामीबिया के


    खिलाफ पीटरमारिट्जबर्ग 152 रनों की पारी खेली थी।

    3) सचिन तेंदुलकर- इसके अलावा इन्होंने 2001 में केन्या के खिलाफ 


    146 रन बनाये थे।

    4) सौरव गांगुली- इन्होंने 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही इसी 


    ग्राउंड पर 127 रन बनाये थे।


    इसी के साथ विराट कोहली अब वनडे क्रिकेट में छठी बार किसी द्विदेशीय 


    सीरीज में 300 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। कप्तान 

    कोहली अब 

    तक इस सीरीज में अब तक (112, 46 और अब 160* रन) बनाये है।



    इन खिलाड़ियों ने किसी वनडे द्विपक्षीय सीरीज में 300+ रन बनाये है

    1) विराट कोहली- अभी तक 6 बार यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके है।

    2) राहुल द्रविड़- इन्होंने 4 बार यह कारनामा किया।

    3) क्विंटन डि कॉक- इन्होंने 4 बार यह कारनामा किया।

    4) रोहित शर्मा ने यही कारनामा अभी तक 4 बार किया है।

    Monday, 12 February 2018

    Welcome to my website

                               
    IND vs SA: चौथे वनडे में डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट







    भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय जबर्दस्त फॉर्म में हैं और मैच दर मैच वे नए कीर्तिमान रच रहे हैं।


    किरण वाईकर। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय जबर्दस्त फॉर्म में हैं और मैच दर मैच वे नए कीर्तिमान रच रहे हैं। भारत और दक्षिण

     अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग के वाण्डरर्स मैदान पर शनिवार को खेला जाने वाला चौथा वनडे टीम इंडिया के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। इसी

     तरह मेहमान टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए भी यह मैच निजी कारणों से यादगार साबित हो सकता है क्योंकि वे इस मैच में एबी डीविलियर्स 

    का एक स्पेशल रिकॉर्ड तोड़ना चाहें



    कोहली इस 6 मैचों की सीरीज में जबर्दस्त फॉर्म में है और अभी तक दो शतकों के साथ 318 रन बना चुके हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 

    यदि द्विपक्षीय वनडे सीरीज की बात की जाए तो एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान डीविलियर्स के नाम पर दर्ज है। डीविलियर्स ने 

    यह करिश्मा 2015 में भारत के दौरे पर किया था जब उन्होंने 358 रन बनाए थे। उस दौरे पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत में पहली बार कोई वनडे

     सीरीज जीती थी। डीविलियर्स की अगुआई में द. अफ्रीका ने मुंबई में 4 विकेट पर 438 रन बनाए थे और इसके बाद भारत की पारी को 224 पर 

    समेटकर वह मैच 214 रनों से जीता था। द. अफ्रीका ने इस 5मैच की सीरीज पर 3-2 से कब्जा जमाया था।



    अब कोहली के पास डीविलियर्स का रिकॉर्ड ध्वस्त करने का मौका है, इसके लिए उन्हें 41 रन और बनाने है जबकि टीम के तीन मैच अभी बाकी है। 

    कोहली जिस तरह खेल रहे हैं, उसे देखते हुए यह रिकॉर्ड जोहान्सबर्ग में ही ध्वस्त होने के आसार ज्यादा है।


    भारत अभी छह मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बना चुका है और उसके पास शेष तीन मैचों में से एक मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका में पहली बार 

    सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। कोहली चाहेंगे कि चौथे वनडे में खुद डीविलियर्स का रिकॉर्ड ध्वस्त करने के साथ ही भारत को जीत के साथ 

    सीरीज दिलवाकर इतिहास रचा जाए।

    भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्विंटन डी कॉक दूसरे स्थान पर है जब उन्होंने 342 रन बनाए थे। 

    केपलर 

    वेसल्स भी एक बार भारत के खिलाफ सीरीज में कुल 342 रन बना चुके हैं। इस मामले में फॉफ डु प्लेसिस 323 रनों के साथ तीसरे क्रम पर है।